5 नवंबर को आएगा हिमाचल कांग्रेस का मेनिफेस्टो
कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने दी जानकारी
अमित शाह की वीरभद्र सिंह परिवार पर की टिप्पणी को विजय इंद्र सिंगला ने बताया निंदनीय
कहा- वीरभद्र परिवार ने काफी लंबे अरसे तक की है हिमाचल वासियों की सेवा
शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय इंद्र सिंगला ने अमित शाह की वीरभद्र सिंह परिवार पर की टिप्पणी को निंदनीय बताया। विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि वीरभद्र परिवार ने 24 सालों तक हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला है। उनके परिवार में भी हिमाचल में की जनता की सेवा करने के लिए तत्पर है। आने वाले समय में चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि हिमाचल की जनता भाजपा को अपनी वोट की ताकत दिखा कर करारा जवाब देने वाली है।
सिंगला ने कहा कि भाजपा हमेशा कांग्रेस पार्टी को परिवारवाद को लेकर आरोप लगाती रहती है, लेकिन भाजपा में करीब पांच ऐसे टिकट दिए हैं, जो भाजपा के बड़े नेताओं के बच्चों को दिए गए हैं। विजय इंद्र सिंगला ने हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार को विभिन्न मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भी घेरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज ढाई लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो चुके हैं। स्टेट मैनेजमेंट डाटा के अनुसार, साल 2022 में तकरीबन पौने नौ लाख युवाओं ने अपने आपको रोजगार के लिए रजिस्टर किया है। इन युवाओं में से 14 लाख 8 हजार कॉलेज की पढ़ाई कर चुके हैं। वहीं, 70 हजार ऐसे युवा हैं, जो पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी कर चुके हैं। विजय इंद्र सिंगला ने प्रदेश सरकार की ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट पर भी सवाल उठाए और सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के अनुसार 96 हजार करोड़ के एमओयू साइन किए गए थे, लेकिन धरातल पर पर कितना निवेश हुआ है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही 1 महीने के अंदर एक लाख युवाओं को रोजगार प्रदान किए जाएंगे
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अलका लांबा ने अमित शाह के भाषण को लेकर कहा कि अमित शाह ने अपने भाषण में हाटियों से जुड़ी कोई भी बात नहीं की। हिमाचल में सबसे पहले उन्होंने बात है यहां के सैनिकों के परमवीर चक्र की कही, लेकिन अग्निवीर की वजह से युवाओं के अंदर रोष है। उसके बारे में गृहमंत्री कुछ भी नहीं बोल पाए। लांबा ने कह कि भारत आज हंगर इंडेक्स में 121 देशों में 107 में अंतर आता है। गरीबी में 109 देशों में से भारत 66वें स्थान पर आता है। भारत में स्वच्छ 5 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे-नीचे है। अलका लांबा ने कहा कि हिमाचल में आकर अनुच्छेद 370 की बात कर रहे हैं, क्योंकि आने वाले समय में जम्मू के चुनावों में इसका इस्तेमाल किया जाएगा। अलका लांबा ने कहा कि पिछले 8 सालों में 90 से ज्यादा कश्मीरी पंडित वहां पर शहीद हो चुके हैं। इसके अलावा 98% पुलिस और सैनिकों की मौत में वहां पर इजाफा हुआ है। जम्मू कश्मीर से पूर्ण राज्य का दर्जा भी केंद्र की मोदी सरकार ने छीन लिया है। हर साल सरहद पर सीजफायर के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे को लेकर लगाता लगाए जा रहे आरोपों पर अलका लांबा ने यह कहा कि खरीदी का गांधी परिवार से किसी भी तरह से कोई रिश्ता नहीं है और इस बार चुनावी प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुना गया है। वहीं, भाजपा में पर्ची के जरिए जगत प्रकाश नड्डा को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। अलका लांबा ने यह भी कहा कि अमित शाह हिमाचल में आकर धार्मिक भावनाओं से खेलने के लिए आए इसीलिए मंदिर मस्जिद की बातें यहां पर करके गए हैं। कुछ दिनों बाद जो योगी आदित्यनाथ की सीमा चलाने वाले हैं और वह भी धर्म के नाम पर आग उगलने वाले हैं।
कांग्रेस पार्टी के मेनिफेस्टो को लेकर अलका लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी 5 नवंबर को अपना मेनिफेस्टो जारी करने वाली है। यह मेनिफेस्टो जनता का बेनिफिट होगा और जनता से जुड़ी हुई हर मांग को इसमें जोड़ा जाएगा।