Latest Posts

आनी में परसराम समर्थकों की बात पर किया जाएगा गौर, आलाकमान करेगी टिकट फाइनल- प्रतिभा सिंह

 

आनी ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे होली लॉज

होली लॉज में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से परसराम के लिए टिकट की मांग

आंसू बहा कर कांग्रेस अध्यक्ष से मांगी टिकट

समर्थकों ने आनी की सीट जीत कर होली लॉज की झोली में डालने की कही बात

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का निजी आवास है होली लॉज

  1. समर्थकों की बात पर किया जाएगा गौर, आलाकमान करेगी टिकट फाइनल- प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले सियासी पारा लगातार चढ़ता नजर आ रहा है. वीरवार को हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के निजी आवास होली लॉज में आनी से आए ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने नेता परस राम के लिए टिकट की मांग की. आनी से होली लॉज पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नम आंखों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह टिकट देने से परस राम को टिकट देने मांग की.

आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से शिमला पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कहा कि साल 2017 के चुनाव में भी परस राम को टिकट देने में देरी की गई. उन्हें प्रचार करने के लिए केवल 9 दिन का ही समय मिला था. ऐसे में पार्टी को परसराम को सही समय पर टिकट दे देनी चाहिए, ताकि वह घर-घर जाकर प्रचार कर सके. आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वह हर हाल में पार्टी की सीट पार्टी की झोली में डालेंगे. जिला कुल्लू के आनी से टिकटार्थी परस राम ने कहा कि वह अपने समर्थकों का सहयोग देखकर भावुक हैं. यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है, तो वह यह सीट जीतकर दिखाएंगे.

, हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आनी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कदर है. कार्यकर्ताओं की बात आलाकमान तक पहुंचाई जाएगी, लेकिन टिकट देने का अंतिम फैसला आलाकमान का ही होगा.