Latest Posts

आम आदमी पार्टी ने दिया डॉक्टरों की मांगों को समर्थन, डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान,

 

*आम आदमी पार्टी ने दिया डॉक्टरों की मांगों को समर्थन, डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, जयराम सरकार मांगों को जल्द माने : राजेश चानना, उपाध्यक्ष, डॉक्टर विंग, आम आदमी पार्टी*

जयराम सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने में नाकाम, दिल्ली की जनता को मिल रहीं फ्री और बेहतर इलाज की सुविधा : आप

*शिमला, 08 अक्टूबर, 2022*

आम आदमी पार्टी डॉक्टर विंग के उपाध्यक्ष राजेश चानना ने कहा कि हिमाचल की जयराम सरकार डॉक्टरों की मांगों को नहीं मान रही है। जिससे डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए हैं और मरीज परेशान हो रहे है। राजेश चानना आज शिमला के आईजीएमसी अस्पताल पहुंचकर हड़ताल पर गए डॉक्टरों से मिलकर अपना समर्थन दिया। राजेश चानना ने कहा डॉक्टरों की मांग है कि हेल्थ डायरेक्टर का पद लंबे समय से खाली है उसे डॉक्टरों से ही भरा जाना चाहिए। सरकार किसी आईएएस अधिकारी को हेल्थ डायरेक्टर के पद पर बैठाना चाह रही है। इसके साथ ही डॉक्टरों की वेतन वृद्धि भी नहीं हो रही है। बेरोजगार डॉक्टरों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। रिटायर हो रहे डॉक्टरों को एक्सटेंशन दी जा रही है जिसका डॉक्टर विरोध कर रहे हैं। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से प्रदेश के हजारों मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है जिससे परेशानी हो रही है। लेकिन सरकार डॉक्टरों की मांगों को हल नहीं कर रही है।

राजेश चानना ने कहा कि सरकार के अड़ियल रवैए के कारण प्रदेश भर में हजारों मरीज इलाज न मिलने से परेशान हो रहे हैं। सरकार ने आठ माह पहले कहा था कि 2 माह के अंदर डॉक्टरों की सभी मांग पूरी करेगी लेकिन आठ माह बाद भी जयराम सरकार ने डॉक्टरों की मांग पूरी नहीं की है। जिससे डॉक्टर्स ठगा महसूस कर रहे हैं और अब पेन डाउन स्ट्राइक पर चले गए हैं। जयराम सरकार जनसेवा में लगातार अपनी सेवाएं देने वाले डॉक्टरों की मांगों को पूरा नहीं कर पा रही है।
राजेश चानना ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में लोगों को बेहतर और फ्री स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रहीं है। लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं। यह सब डॉक्टरों के कारण ही संभव हो पाया है। केजरीवाल सरकार ने डॉक्टरों को भी बेहतर सुविधाएं प्रदान की है। पंजाब में आप सरकार बनने पर सौ से अधिक मोहल्ला क्लीनिक 6 माह में खोले गए हैं जहां लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है। लेकिन जयराम सरकार को जनता की चिंता नहीं है। प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर जनता को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की जाएंगी और डॉक्टरों की हर मांग को पूरा किया जाएगा।