Latest Posts

औद्योगिक क्षेत्रों में रैड राज, नेताओं और अधिकारियों से साठ गांठ से फैला भ्रष्टाचार :-सतीश ठाकुर

 

औद्योगिक क्षेत्रों में रैड राज, नेताओं और अधिकारियों से साठ गांठ से फैला भ्रष्टाचार, आम सरकार बनने पर मिलेगी भ्रष्टाचार से मुक्ति : सतीश ठाकुर

। हिमाचल आम आदमी पार्टी ने भृष्टाचार को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और नेताओ अधिकारियों की सांठ गाठ से भर्ष्टाचार के आरोप लगाए है। आम आदमी पार्टी के पूर्व संगठन मंत्री सतीश ठाकुर ने औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों की मिलीभगत से भारी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए है। शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान सतीश ने कहा कि
औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापार, रोजगार और भ्रष्टाचार का तंत्र बना है। औद्योगिक क्षेत्रों से खबर आई थी कि एक बड़ा नेता आया था जो माल पानी लेकर चला गया। इसी तरह पूर्व कांग्रेस राज में बद्दी में तैनात बड़ा अधिकारी को सीबीआई ने चंडीगढ़ में 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी ने कहा था कि उसे यह पैसा बड़े नेता के वकील को देना है। जिससे साबित होता है कि औद्योगिक क्षेत्रों में सत्ताधारी नेताओं और अधिकारियों की सांठगांठ से भ्रष्टाचार फैला है। वहां पर कांग्रेस राज हो या भाजपा राज, अधिकारियों के तबादले नहीं होते हैं। अधिकारी अपनी सेटिंग के कारण वहीं जमे रहते हैं। कांग्रेस और भाजपा राज में औद्योगिक क्षेत्रों में रैड राज चलता है। जहां अधिकारी उद्योगपतियों को धमकाकर चुनावी चंदा वसूल करते हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर रैड राज पूरी तरह खत्म होगा। हर व्यापारी व उद्योगपति को भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी।

आम आदमी पार्टी पर्यटन विंग के अध्यक्ष विकास धीमान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक सौंदर्यता की सौगात दी है। जिससे हिमाचल प्रदेश देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद बना है। लेकिन कांग्रेस और भाजपा की सरकार ने प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए कुछ नहीं किया। प्रदेश की जीडीपी में व्यापार और पर्यटन उद्योग का करीब 15 फीसदी योगदान है, वहीं सरकारी क्षेत्र से ज्यादा पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होता है। अब व्यापार और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल की ओर से गारंटी दी गई है। जिससे तय है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में कार्य करने वाले उद्योगपतियों को राहत मिलेगा और पर्यटन उद्योग का विकास होगा।