कांग्रेस की अपनी ही गारंटी नही, देश मे सब से बुरे दौर से गजुर रही कांग्रेस,पार्टी छोड़ रहे नेता। मुख्यमंत्री जयराम
। हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा जारी को गई दस गारण्टी पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तंज कसा है और कहा कि जिस कांग्रेस की ही गारण्टी नही है उस पर क्या कहा जाए। देश मे कही कांग्रेस अब बची ही नही है और जिस तरह से वे अब कर रहे है उससे पर्दा नही पड़ने वाला है।पूरे देश मे कांग्रेस खत्म होने लगी है और उनके बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे है।ऐसे में कांग्रेस का भविष्य हिमाचल में ही नही बल्कि देश मे कही नही है।देश मे कांग्रेस बहुत बुरे दौर से गुजर रही है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है।जो काम बड़े बड़े लोग नही कर पाए वो काम छोटे लोग करके दिखाएंगे। प्रदेश में जो रिवाज बदलने की बात कही जा रही है।पूरे देश मे रिवाज बदल रहा है। उत्तराखंड में भाजपा ने रिवाज बदला, हरियाणा में रिवाज बदला है और अब हिमाचल में भी रिवाज बदलेगा।जब देश मे रिवाज बदला है तो हिमाचल के भी बदलेगा ओर भाजपा फिर से सरकार बनाएगी।