कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न।76 डेलिगेट्स ने किया मतदान।
66 ने शिमला में 10 ने दिल्ली में लिया मतदान प्रक्रिया में हिस्सा
14 बीमार व निजी कारणों के चलते नही कर सके मतदान : दीपादास मुंशी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया में मतदान शाम 4 बजे खत्म हो चुका है। सोमवार को 9300 डेलिगेट्स इस मतदान में शामिल हुए. देशभर में 36 मतदान केंद्र बनाए गए थे।हिमाचल में शिमला के राजीव भवन में प्रातः 10 बजे मतदान प्रक्रिया आरम्भ हुई और शाम 4 बजे तक 66 डेलिगेट्स ने मतदान किया।
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपादास मुंशी की ने कहा कि आज शिमला के राजीव भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे अखिल भारतीय काँग्रेस अध्यक्ष पद हेतु चुनाव मे मतदान हुआ। हिमाचल के कुल 90 प्रदेश डेलेगेट्स मे से 66 ने शिमला मे और 10 ने दिल्ली स्थित काँग्रेस मुख्यालय मे मतदान किया। हिमाचल प्रदेश के कुल 90 मतदाताओ मे से ठाकुर 76 ने अपने मत का प्रयोग किया।वहीं उन्होंने कहा कि 14 डेलिगेट्स बीमार व निजी कारणों के चलते मतदान प्रक्रिया में शामिल नही हो सके।उन्होंने कहा कि 19 अक्टूबर दोपहर तक इस मतदान प्रक्रिया के परिणाम आ जाएंगे।
पूर्व विधायकों सहित कई दिग्गज नेता मतदान प्रक्रिया में शामिल नही हुए है जिनमे
हर्षवर्धन चौहान,आशीष बुटेल,बीबी एल बुटेल,
मनसा राम,विनोद सुल्तानपुरी,सुभाष मंगलेट,चंद्रेश कुमारी ,बीरू राम,अन्वी ठाकुर,सत्य प्रकाश ठाकुर, कमलेश ठाकुर,
विकास ठाकुर व अमर सिंह कपूर हैं।
वहीं मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद अब देशभर के लोगों की निगाहें 19 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं. 24 साल में यह पहला मौका है, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नेहरू-गांधी परिवार का कोई सदस्य मैदान में नहीं है. वहीं, कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबला हो रहा है.