भाजपा ने किया हिमाचल में बहुमत से सरकार बनाने का दावा, भाजपा के आंतरिक सर्वे में खुलासा, खरगे केवल भरत की भूमिका निभायेगी कांग्रेस में- देवेंद्र राणा
हिमाचल में बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं उसके आंकलन के आधार पर भाजपा इस बार रिवाज बदलेगी और बहुमत से फिर से हिमाचल में सरकार बनेगी। यह बयान शिमला में भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र राणा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
,देवेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार के डबल इंजन के विकास पर विश्वास किया हैऔर पार्टी के आंतरिक सर्वे व दूसरे विभिन्न सोर्सस के सर्वे के आधार पर भाजपा की फिर से हिमाचल में सरकार बन रही रही हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लगातार कमजोर हो रहें ढांचे से नेता बीजेपी में शामिल हो रही है।
देवेंद्र राणा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने खरगे के बयां पर तंज कसते हुए कहा कि खरगे कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रुप में केवल भरत की भूमिका अदा करने आए हैं।Sense of entitlement केवल गांधी परिवार के पास ही है खरगे केवल कुर्सी खाली है तो कुछ दिन के लिए खड़ावें पकड़ने के लिए आए हैं लेकिन देश के लोगों ने सेंस ऑफ entitlement को नकारा है। लोगों की पसंद का व्यक्ती ही देश में राज करेगा जो भाजपा के प्रधान मंत्री के रुप में नरेद क मोदी कर रहे हैं।