Latest Posts

गिरीपार के हर घर तक दस्तक देगी हाटी समिति,भाजपा को अप्रत्यक्ष रूपसे समर्थन देने की बात कबूली

गिरीपार के हर घर तक दस्तक देगी हाटी समिति,भाजपा को अप्रत्यक्ष रूप समर्थन देने की बात कबूली,154 पंचायतों के 400 गांव में चलाया जाएगा अभियान,

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर ज़िले के गिरी पार क्षेत्र में अब एक और बड़ा अभियान छेड़ा जाएगा। गैर राजनीतिक संगठन केंद्रीय हाटी समिति की शिमला इकाई इस दिशा में बड़ी पहल कर रही है। समिति 154 पंचायतों के 400 गांव में हर घर दस्तक देने की तैयारी में जुट गई है। समिती 3 लाख लोगों तक इस बात को पहुंचाने की कोशिश करेगी। अस्पष्ट रूप से समिति ने 2022 विधानसभा चुनाव में BJP को समर्थन देने की बात स्वीकार कर ली है।

केन्द्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ अमी चंद ने सरकार के समर्थन की बात कबूलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है बदले में हाटी समिति भी हिमाचल प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव में कर्ज़ उतारेगी।

हाटी समुदाय के प्रदेश प्रवक्ता रमेश सिंगटा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हाटी समुदाय को बड़ी सौगात दी है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर हिमाचल प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप सहित केंद्र और राज्य सरकार का समिती धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सिरमौर में हाटी की जीत हुई है और माटी की जीत हुई है। यह लम्बे समय से चल रहे आंदोलन की जीत है। इसमें राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने पूरा सहयोग किया है अब बारी हाटी समुदाय की है। हाटी समुदाय भी सरकार के साथ कंधा से कंधा मिला कर खड़ा है। लोग राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर सरकार को सहयोग करने को तैयार है।