Latest Posts

जनता को राहत देगी कांग्रेस,सत्ता मे आते ही तत्काल पूरी करेगी 10 गांरटिया

 

जनता को राहत देगी कांग्रेस,सत्ता मे आते ही तत्काल पूरी करेगी 10 गांरटिया

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में जनता को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने ने इंदिरा गांधी और सरदार एवल्‍लभ भाई पटेल को मंच पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद गुजरात मोरबी में हादसे पर दुख जातया व मृतकों की आत्‍मा की शांत‍ि के लिए मंच पर ही मौन रख श्रद्धाजंलि दी।प्रियंका गांधी ने मंडी पहुंचकर बाबा भूतनाथ के दर्शन किए और प्रियंका ने प्रत्याशियों का परिचय करवाया। प्रियंका ने कहा सरदार वल्‍लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी ने देश को जोड़ने का काम किया है इंदिरा का हिमाचल से प्रेम व स्नेह का रिश्ता था। गांव-गांव में मेरी दादी की बातें होती हैं। उनके गुजरने के बाद देश की राजनीति बदल गई। आज पैसे व मीडियाबाजी का बोलबाला है।

 

प्रिंयका गांधी ने कहा कि आज कमर तोड़ महंगाई, जीएसटी की मार जनता पर है और फसल का दाम उद्योगपति तय कर रहे हैं। जनता को जागरूक होने की आवश्यकता है। फूड प्रोसेसिंग यूनिट नहीं है। भाजपा को पांच साल और देकर कोई फायदा नहीं हैउन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में ओपीएस (ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम) देंगे। प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्‍त पदों को भरा जाएगा। पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार देंगे। प्रदेश में मोबाइल क्लीनिक की सुविधा देंगे।