Latest Posts

मंडी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडा फोड़ , पुलिस ने होटल से किया दो लड़कियों को रेस्क्यू

शिमला !  मंडी शहर  के  चडियारा इलाके में  पुलिस ने दाह व्यापार का भंडा फोड़ किया  है ! शुक्रवार  देर रात पुलिस ने एक निजी होटल में  दबिश दी !पुलिस  ने  गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर होटल संचालक को अपने जाल में फंसाया और उसे गिरफ्तार किया है। मौके पर होटल से दो लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है।आरोपी व रेस्क्यू की गई लड़कियों को कोर्ट पेश किया गया, जहां आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। लड़कियां गुड़गांव व दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही हैं। एक 21 साल की और दूसरी 35 वर्ष की बताई जा रही है।मौके से दो लड़कियां व होटल संचालक मिला। आरोपी होटल संचालक लक्ष्मणी कुमार निवासी चडियारा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दोनों लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क की हर कड़ी को खंगाल रही है।

Leave a Reply