हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश सचिवालय खेल नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से कोटशेरा काॅलेज, शिमला में 15 से 19 नवम्बर 2019 तक अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाएं कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ 15 नवम्बर को प्रातः 11 बजे मुख्यमन्त्री जय राम ठाकुर करेंगे।
सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव डाॅ. आर. एन. बत्ता, जो हिमाचल प्रदेश सचिवालय खेल नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ उप प्रधान भी हैं, ने इस टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए गठित विभिन्न कमेटियों के नोडल अधिकारियांे तथा नियंत्रण बोर्ड के पदाधिकारियों के साथ आज यहां बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और उनके साथ प्रतियोगिता स्थल का निरीक्षण भी किया।
नियंत्रण बोर्ड के महासचिव राजेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों तथा क्षेत्रीय खेल बोर्डो की 22 पुरूष व 11 महिला टीमें भाग ले रही हैं।