मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आरएसएस विचारक एम.जी. वैद्य के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि एम.जी. वैद्य एक प्रतिष्ठित लेखक, पत्रकार और अपने आप में ही संस्थान थे। उन्होंने आरएसएस को सुदृढ़ बनाने के लिए दशकों तक अपनी सेवाएं प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।