Latest Posts

मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर स्वच्छता अभियान में भाग लिया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए गए विश्ेाष प्रतिमा सफाई अभियान में भाग लिया तथा चैड़ा मैदान में स्थापित संविधान निर्माता डा. बी.आर. अम्बेदकर की प्रतिमा की सफाई की।

बाद मेंमुख्यमंत्री ने रिज मंे स्थापित महात्मा गांधीलाला लाजपत रायपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और श्रीमती इन्दिरा गांधीहिमाचल निर्माता व प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई.एस. परमार तथा ले. जनरल दौलत सिंह की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की। 

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुएमुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केन्द्र सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर शुरू किया गया हैजिसका उद्देश्य केवल महान नेताओं की प्रतिमाओं की साफ-सफाई करना ही नहीं बल्कि उनकी पवित्रता को बनाए रखने के साथ-साथ लोगों को अपने आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने का सन्देश देना भी है। उन्होंने कहा कि यह स्वच्छता अभियान न केवल हमारे आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखेगा बल्कि हमें बीमारियों से भी दूर रखेगा।

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाजभाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्तीनगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेटउप-महापौर राकेश सहित विभिन्न बोर्ड़ों व निगमों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों ने भी इस अभियान में भाग लिया।

Leave a Reply