Latest Posts

मुख्यमंत्री ने मित्र देव शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जागो हिमाचल समाचार पत्र के संपादक कामेश्वर शर्मा के पिता मित्र देव शर्मा के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मित्र देव शर्मा का निधन आज मण्डी जिला की तहसील करसोग में उनके पैतृक गांव कहानो में हुआ।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।