Latest Posts

मुख्यमंत्री ने सी-डैक प्रस्तुति में दिखाई गहरी रूचि

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष वरिष्ठ निदेशक काॅर्पोरेट अनुसंधान और विकासइलेक्ट्राॅनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयभारत सरकार महेश कुलकर्णी द्वारा एक प्रेसेन्टेशन’ दी गई।

उन्होंने सी-डैक के बारे में अपनी प्रस्तुति के दौरान बताया कि सी-डैक द्वारा विकसित ई-प्रमान को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और मोबाइल सेवा के साथ एकीकृत किया जा रहा हैजो सरकारी विभागों को राज्य में सार्वजनिक सेवाएं देने के लिए एक एकीकृत मंच प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्तराज्य में स्कूलों में स्कूल लैब एक्सपैरीमेंट’ करने के लिए आॅनलाइन लैब’ उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि छात्र इंटरनेट की सुविधा से इन प्रयोगशालाओ में आसान और सुविधाजनक तरीके से प्रयोग कर सकंे।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तुति में गहरी रुचि दिखाई और कहा कि राज्य सूचना प्रौद्योगिकी विभाग प्रस्ताव के सभी पहलुओं का अध्ययन करेगा और राज्य के लिए प्रस्तावित अगली पीढ़ी के समाधान को अपनाएगा।

अनुसंधान एवं विकास निगम के वरिष्ठ निदेशक महेश कुलकर्णी ने कहा कि पराम (पीएआरएएम) शावक का उपयोग राज्य के सभी इंजीनियरिंग और विज्ञान शिक्षण संस्थानों द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ताउच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग और वर्चुअल रिएलटी’ के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह राज्य में ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए सहायक सिद्ध होगा।

प्रधान सचिव आईटी जे.सी. शर्मा ने मुख्यमंत्री और अन्य लोगों का स्वागत किया।

मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दीमुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय कुंडूनिदेशकसूचना प्रौद्योगिकी रोहन चंद ठाकुर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी प्रस्तुति के दौरान उपस्थित थे।

Leave a Reply