कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध बोले में नही बिकुगा, सीएम ऑफिस से फोन कर बनाया जा रहा दवाब, डराया धमकाया जा रहा
शिमला। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने भाजपा का दामन थाम लिया है और अन्य विधायको के भी पार्टी में शामिल होने की चर्चा है जिसमे कांग्रेस के कसुम्पटी विधानसभा के विधायक अनिरुद्ध सिंह का नाम भी चर्चा में है। लेकिन अनिरुदु सिंह ने साफ किया है कि वे बिकने वाले नही है साथ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय बुलाया गया था और डराया धमकाया जा रहा है कि भाजपा जॉइन करे। लेकिन वे डरने वाले नही है ओर कांग्रेस छोड़ने का सवाल ही नही उठता है। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिन है और वे किसी भी किमत पर बिकने वाले नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा दवाब बनाकर कांग्रेस के नेताओ को पार्टी में शामिल कर रही है और भाजपा में रणनीति करो कि कमी हो गई और कांग्रेस से नेताओ को ला रहे है। कांग्रेस में नेताओ की कमी नही है । भाजपा कांग्रेस के नेताओ विधायको की खरीद फरोख्त करने का काम कर रही है और ऐसे नेता जो दल बदल रहे है इन्हें जनता भी माफ नही करेगी ये नेता जनता से भी धोखा कर रहे है और जनता ही इन्हें चुनावो में सबक सिखाएगी।
वही अनिरुद्ध सिंह ने हर्ष महाजन के पार्टी छोड़ने पर उन्होंने कहा कि हर्ष महाजन को कांग्रेस ने पूरा मान सम्मान दिया है और उन्होंने पार्टी क्यो छोड़ी है उसके बारे में जानकरी नही है।हर्ष महाजन अच्छे नेता हैकाफी समय साथ गुजरा है। आज उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है और मोदी का गुणगान कर रहे है कि देश को एक माला में पिरोह रहे है जबकि कुछ दिन पहले ही उनके भाषण मोदी के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि नेताओ के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को कोई नुक्सान नही पड़ने वाला है पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है और प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और इसका जवाब चुनावो में देगी।