Latest Posts

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने दी दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई

राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने दी दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि दशहरा उत्सव बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि यह पर्व प्रदेश भर में हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कामना की है कि यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा।
मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के लोगों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और कामना की है कि दशहरा उत्सव हिमाचल प्रदेश के लोगों के जीवन में शांति एवं समृद्धि लाएगा।

Leave a Reply