Latest Posts

राज्यपाल ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर जताया शोक

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक सन्देश में राज्यपाल ने कहा कि लालजी टंडन एक प्रसिद्ध राजनेता, कुशल प्रशासक और संवैधानिक मामलों के ज्ञाता थे। उनकी मृत्यु से देश ने एक कुशल व सामाजिक कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में दी गई उनकी सेवाओं को सदा याद रखा जाएगा। उनके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ घनिष्ठ संबंध थे और वे सदा ही राष्ट्र के प्रति समर्पित रहे।
श्री दत्तात्रेय ने कहा कि श्री टंडन के साथ उनक भी घनिष्ठ संबंध रहे। उन्हांेने कहा कि जब वह केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री के पद पर कार्यरत थे तब श्री टंडन उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश में उनके विभाग से जुड़ी समस्याओं के बारे में चर्चा होती थी और वह सदा प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहे।
राज्यपाल ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक ग्रस्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति से उबरने की प्रार्थना की है।