Latest Posts

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रकाश का यह पर्व प्रसन्नता और बुराई पर अच्छाई तथा अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि दीपावली का त्यौहार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा और हिमाचल समृद्धि की राह पर आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लेकर आएगा और आपसी स्नेह एवं भाईचारे की भावना को और प्रगाढ़ करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में एक है जिसे सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक मनाते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से पारम्परिक रूप से  सुरक्षित दीपावली मनाने का आग्रह किया है।
प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने भी लोगों को इस पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Leave a Reply