Latest Posts

रामलाल ठाकुर के कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे पर हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का बयान

रामलाल ठाकुर के कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से इस्तीफे पर हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का बयान

सुरेश कश्यप ने कांग्रेस पार्टी को बताया डूबता जहाज

डूबती नैया से उतर रहे हैं कांग्रेस के सभी नेता- सुरेश कश्यप

हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और श्री नैना देवी से विधायक रामलाल ठाकुर के कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने प्रतिक्रिया दी है. सुरेश कश्यप ने इसे कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला बताते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और कांग्रेस के सभी नेता इस डूबती नैया से उतरते नजर आ रहे हैं.

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का पार्टी छोड़ना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पार्टी छोड़ चुके हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर यही हाल है. इससे पहले गुलाम नबी और आजाद कपिल सिब्बल खुद को कांग्रेस पार्टी से अलग कर चुके हैं. इसके अलावा कांग्रेस के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया अभी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं. हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी कोई नई बात नहीं है. रामलाल ठाकुर का उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना इस बात का जीता-जागता सबूत है.