Latest Posts

वीरभद्र सिंह ने सादगी के साथ मनाया 86वां जन्मदिन , ढोल- नगाड़ों के साथ बधाई देने पहुचें समर्थक

शिमला ! हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने  86वां जन्मदिन सादगी के साथ मनाया। वीरभद्र सिंह ने अपने परिवार और समर्थको के साथ अपने निवास हॉलीलॉज में केक काटा ! इस मौके पर  समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निवास स्थान हॉलीलॉज में ढोल-नगाड़े बजाकर लोकनृत्य के साथ खुशी का इजहार किया। लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और स्वस्थ उनके जीवन और दीर्घायु की कामना की। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से समर्थक हॉलीलॉज पहुंचे थे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर और पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स ने हॉलीलॉज जाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। कांग्रेस के विधायकों और नेताओं के साथ युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, सेवा दल, इंटक के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और प्रमुखों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। हॉलीलॉज में दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

इया मौके पर वीरभद्र सिंह कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का युग भी देखा है। वह इन नेताओं के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे और हिमाचल के सीएम बने और अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित  किया है और जब तक हूं, कांग्रेस का सिपाही रहूंगा।  वाही अगली राजनीतिक पारी को लेकर कहा कि मेरी कोई इच्छा नहीं है, लेकिन जनता क्या कर दे इसका कोई पता नहीं।

Leave a Reply