Latest Posts

सोनिया गांधी पर खट्टर की टिपण्णी पर भड़की महिला कांग्रेस , सार्वजनिक माफी मांगने की उठाई मांग, उग्र आंदोलन की दी चेतवानी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर
की आपत्तिजनक टिप्पणी पर हिमाचल महिला कांग्रेस भड़क गई है और खट्टर को अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की है। साथ ही चेतवानी भी दी कि यदि खट्टर माफी नहीं मांगते है तो प्रदेश भर में महिलाएं सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करेगे।महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि उन्होंने नारी जगत का अपमान किया है। उनसे पूछा है कि क्या उनके घर पर भी नारियों को ऐसे ही संबोधित किया जाता है। जैनब ने कहा कि उनके बयान से साफ है कि महिलाओं के प्रति उनकी क्या सोच है और वह महिलाओं का कितना सम्मान करते हैं।
एक तरफ भाजपा देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है तो दूसरी तरफ अपनी सभाओं में नारी जगत का अपमान करती है। उन्होंने खट्टर से सोनिया गांधी से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है। कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ किसी भी आंदोलन से महिला कांग्रेस पीछे नही हटेगी ओर सड़को पर उतर कर प्रदर्शन करेगी।

Leave a Reply