Latest Posts

हर्ष महाजन ने किया स्व वीरभद्र सिंह का अनादर,इस तरह को भाषा को किसी सूरत में नही किया जाएगा बर्दाश्त। महेश्वर चौहान

 

हर्ष महाजन ने किया स्व वीरभद्र सिंह का अनादर,इस तरह को भाषा को किसी सूरत में नही किया जाएगा बर्दाश्त। महेश्वर चौहान
भाजपा कर रही खरीद फरोख्त ,चुनाव आयोग जल्द लगाए चुनाव आचार सहिंता

शिमला। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए है ओर भाजपा में शामिल होते ही कांग्रेस पर निशाना साधा वही स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को राजा कहने पर कांग्रेस भड़क गई है और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के अनादर करने के आरोप लगाए है।
कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने हर्ष महाजन को सब कुछ दिया । उन्हें मंत्री बनाया और बोर्ड का अध्यक्ष बनाया और अब जब वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए तो उन्होंने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का अनादर किया है। वीरभद्र सिंह का कांग्रेस ही नही अन्य दलों के नेता भी अदब से नाम लेते है लेकिन हर्ष महाजन द्वारा जिस तरह से उन्हें राजे के समय कांग्रेस थी जैसे शब्द प्रयोग किए गए वे निंदनीय है। उनके इस तरह के व्यवहार सेहर्ष महाजन के पिता स्वर्गीय देसराज महाजन की आत्मा भी आज दुखी होगी।स्व वीरभद्रका इस तरह से अनादर किसी भी सूरत में बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हर्ष महाजन को पूरा मान सम्मान दिया ओर उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया बावजूद इसके उन्होंने पार्टी छोड़ी उसके पीछे क्या कारण है उन्हें जनता को बताना चाहिए।
वही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा ओर विधायको के खरीद फरोख्त ओर दवाब वनाने के आरोप लगाए । साथ ही चुनाव आयोग से लोकतंत्र को बचाने के लिए हिमाचल प्रदेश में जल्द चुनाव आचार सहिंता को लागू करने की माग भी की।