18 जनवरी को हिमाचल पहुचेगी भारत जोड़ो यात्रा, मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी नेता रहेगे मौजूद
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को सुबह 7 बजे कांगड़ा जिला के मीलवां से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में 24 किलोमीटर का पैदल सफर तह करेगी। जिसमे राहुल गांधी के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु उप मुख्यमंत्री मुकेश सहित सभी मंत्री विधायक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी मलौट में एक जनसभा करेंगे। इस दौरान हर जिला की संस्कृति देखने को मिलेगी।
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के मीलवां पहुंचेगी।करीब 24 किलोमीटर की यात्रा के बाद अपराह्न साढ़े चार बजे मलौट में एक जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा के लिए प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मलौट पहुंचेंगे। हर जिला के कार्यकर्ता अपनी पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति की झलक पेश करते हुए यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे।