Latest Posts

24 जुलाई से 31 जुलाई तक भाजयुमो हिमाचल प्रदेश में रोपेगा 1 लाख पौधे

21 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष बैठक Web Conferencing के माध्यम से भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष श्री अमित ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित ठाकुर ने बताया कि कोविद-19 महामारी के निमित लगाए गए लॉकडाउन के दौरान प्रदेश भर में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों की सहायता के लिए लगे। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 1 करोड़ 30 लाख रुपए से अधिक की राशि PM-CARES और हिमाचल प्रदेश Covid-19 डिजास्टर रेस्पोंस फण्ड में जमा किए।

 

प्रदेशाध्यक्ष श्री अमित ठाकुर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह यानि 24 से 31 जुलाई के बीच युवा मोर्चा पौधारोपण अभियान चलाने जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश भर में युवा मोर्चा 1 लाख पौधे रोपेगा। उन्होंने सभी प्रदेश पधाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को इस अभियान के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।

 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से 15 अगस्त तक भाजयुमो हिमाचल प्रदेश ग्राम केंद्र स्तर पर Blood Directory भी बनाएगा, ताकि प्रदेश के किसी भी कोने में यदि किसी को भी आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़े तो युवा मोर्चा उनकी सहायता कर पाए।

 

इन दोनों अभियानों के लिए भाजयुमो हिमाचल प्रदेश ने जिला स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है। तपन मिन्हास (कांगड़ा) को जिला चंबा, संदीप पनियाल (चंबा) को जिला कांगड़ा, भुवनेश ठाकुर (मंडी) को जिला पालमपुर, राकेश ठाकुर (बिलासपुर) को जिला देहरा, रिम्पल शर्मा (हमीरपुर) को जिला ऊना, टेक सिंह (मंडी) को जिला हमीरपुर, सौरभ धीमान (सोलन) को जिला बिलासपुर, संदीप छींटा (महासु) को जिला सुंदरनगर, संजीव शर्मा (कुल्लू) को जिला मंडी, विजय गुप्ता (महासु) को जिला कुल्लू, वेद ठाकुर (कुल्लू) को जिला लाहौल-स्पीती, अशोक कंवर (महासु) को जिला किन्नौर, मोहर चंद (शिमला) को जिला महासु, साकेश शर्मा (सिरमौर) को जिला शिमला, कृष्ण कान्त (सिरमौर) को जिला सोलन और जितेन्द्र सिंह (शिमला) को जिला सिरमौर का प्रभारी बनाया गया है।

 

इसके आलावा बैठक में सभी जिलाध्यक्षों ने Covid-19 के दौरान लगे लॉकडाउन में युवा मोर्चा द्वारा हर जिले में किए गए जनसहयोग का ब्यौरा प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा।