CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की आभार रैली के हीरो रहे सुधीर शर्मा, गृह क्षेत्र में हजारों की भीड़ जुटाकर किया शक्ति प्रदर्शन
धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की आभार रैली हुई. इस आभार रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. रैली में कांग्रेस के बीच सभी विधायक मौजूद रहे. यह आभार रैली हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक सुधीर शर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र में हुई. ऐसे में सुधीर शर्मा के सामने भी इस आभार रैली को सफल बनाने की बड़ी चुनौती थी. इस चुनौती को सुधीर शर्मा ने बखूबी पार पाकर इस रैली को सफल बनाया.-
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखी आभार रैली में सुधीर शर्मा ने कांगड़ा का मशहूर चंद्र हार भेंट किया. इस दौरान सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू संगठन से निकले हुए आम कार्यकर्ता हैं. वे आम कार्यकर्ता की संघर्ष को जानते हैं. सुधीर शर्मा ने उम्मीद जताई है कि वे जनता और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. उन्होंने खुद भी पार्टी का झंडा लगाने का काम किया है इसलिए वे संगठन की बारीकियों को जानते हैं