मुख्यमंत्री ने डाॅ. नवल किशोर के निधन पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चैधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर जिला कांगड़ा के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. नवल किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
जय राम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।