Latest Posts

Press Note BJYM HP

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती है। देशभर में भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ आम लोग भी इस दिन श्रद्धेय अटल जी को बड़े आदर से याद करते हैं। हिमाचल के विकास की भी जब जब बात आती है तो उसमें सबसे पहले अटल जी के ही कार्यकाल को याद किया जाता है। हिमाचल को अपना दूसरा घर मानने वाले श्री अटल जी का जीवन त्याग और राजनीति में शुचिता का पर्याय रहा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष श्री अमित ठाकुर ने निर्देशानुसार मोर्चा श्रद्धेय अटल जी के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का आयोजन धर्मशाला में किया जाएगा, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का आयोजन घुमारवीं (बिलासपुर) में किया जाएगा, मंडी संसदीय क्षेत्र का आयोजन मंडी में और शिमला संसदीय क्षेत्र शिमला में ही किया जाएगा। रक्तदान शिविरों में भारतीय जनता युवा मोर्चा की समस्त कार्यकारिणी के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व भी शामिल होगा।

सौरभ धीमान
प्रदेश मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता युवा मोर्चा, (हि.प्र.)
9816665252, 7580005252